फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two bright students of the district brought laurels to the district in NEET exam

Balrampur News: नीट परीक्षा में जिले के दो होनहारों ने बढ़ाया मान

Sat, 18 Jul 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two bright students of the district brought laurels to the district in NEET exam
फोटो-17-इरम फातिमा
बलरामपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 में जिले के दो होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इरम फातिमा और राज मिश्रा ने बेहतर अंक हासिल करने के साथ ही ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपनी राह मजबूत की है। दोनों की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


नगर पालिका के निकट पुरैनिया तालाब निवासी छात्रा इरम फातिमा ने नीट-2026 में 625 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 4173 हासिल की है। वर्तमान में उनका परिवार लखनऊ के कल्याणपुर (पश्चिम) में रह रहा है। इरम की प्रारंभिक शिक्षा गोंडा स्थित फातिमा स्कूल से हुई। उनके पिता इज़हार अहमद और माता नसीम फातिमा पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

इरम की सफलता पर निसार अहमद, इरशाद अहमद, इसरार अहमद, इफ्तिखार और शादाब सहित अन्य परिजनों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं, शहर के उत्तरी धुसाह निवासी राज मिश्रा ने नीट-2026 में 597 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 10806 हासिल की है। उनके पिता नवनाथ मिश्रा हैं। राज ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा जीसस एंड मैरी स्कूल, बलरामपुर से पूरी की। उनकी सफलता को परिवार और शिक्षकों ने उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षक भगवती प्रसाद शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव और राजेश ने कहा कि कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही ऐसी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed