फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   On No Bag Day, children gave the message of saving water and increasing greenery

Balrampur News: नो बैग डे पर बच्चों ने दिया जल बचाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश

Sat, 18 Jul 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
On No Bag Day, children gave the message of saving water and increasing greenery
फोटो-13-बलरामपुर के परिषदीय विद्यालय में बनाई गई पेंटिंग दिखाते विद्यार्थी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को आयोजित नो बैग डे केवल किताबों से दूरी बनाने का अवसर नहीं रहा, बल्कि बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया। कहीं बच्चों ने रंगों के माध्यम से भूजल संरक्षण की तस्वीरें उकेरीं तो कहीं गांव की गलियों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से पानी बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। पोस्टर निर्माण और संवाद कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों ने संचारी रोगों से बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया में भूजल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने वर्षा जल संचयन, जल के सीमित उपयोग और लगातार गिरते भूजल स्तर की चिंता को अपने चित्रों में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। शिक्षिका रेशू पांडेय के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में राजिया ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय सहिया बनकट में जल संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाध्यापक आनंद यादव ने बच्चों को जल के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि हर बूंद अनमोल है और इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसके बाद विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को वर्षा जल संचयन अपनाने और पानी की बर्बादी रोकने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय बिराहिमपुर में शिक्षिका श्वेता सिंह के निर्देशन में संचारी रोगों से बचाव और आइए पेड़ लगाएं विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता अपनाने, मच्छरों से बचाव करने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed