सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mrigendra became the president and Shyam Sundar became the general secretary of the Youth Bar Association

Balrampur News: मृगेंद्र अध्यक्ष, श्याम सुंदर बने युवा बार संघ के महामंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 18 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mrigendra became the president and Shyam Sundar became the general secretary of the Youth Bar Association
फोटो-18-बलरामपुर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदा​धिकारियों को माला पहनाकर किया गया स्वागत ।-
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला युवा बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र उपाध्याय और महामंत्री पद पर श्याम सुंदर मिश्रा ने जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। विजयी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।
Trending Videos

निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवा बार एसोसिएशन की मतदाता सूची में 292 अधिवक्ता शामिल थे, जिनमें से 276 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर अपराह्न तीन बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके बाद साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू की गई। अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र उपाध्याय, पुष्पेंद्र पांडे और शिव योगी शुक्ल मैदान में थे। मतगणना के दौरान मृगेंद्र उपाध्याय और पुष्पेंद्र पांडे के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंतिम परिणाम में मृगेंद्र उपाध्याय को 113 और पुष्पेंद्र पांडे को 104 मत मिले। इस तरह मृगेंद्र ने नौ मतों से जीत हासिल की, जबकि शिव योगी शुक्ल को 37 मत प्राप्त हुए। वहीं महामंत्री पद पर श्याम सुंदर मिश्रा और अरुण चौहान के बीच सीधा मुकाबला रहा। श्याम सुंदर मिश्रा को 107 और अरुण चौहान को 83 मत मिले। इस प्रकार श्याम सुंदर मिश्रा ने 24 मतों से जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अन्य पदों पर एकल नामांकन होने के कारण प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed