सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The temperature reached 41, making it difficult to step out of the house

Balrampur News: 41 पर पहुंचा पारा, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 18 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The temperature reached 41, making it difficult to step out of the house
फोटो-15-बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर कड़ी धूप के बीच दुपट्टा लपेटकर जाती युवतियां ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में गर्मी का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। लगातार तापमान में वृद्धि होने से पारा 41 पर पहुंच गया है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बाजार आने वाले लोग छाया वाले स्थानों पर जुटे दिखाई देते हैं।




जिले में सोमवार की सुबह मौसम साफ रहा। सुबह 10 बजे ही सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई कि कार्यालय व बाजार जाने वाले लोग गमछा व मुंह पर दुपट्टा बांधे दिखे। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी व उसम से बचने के लिए लोग बेल शरबत व गन्ने के जूस पीते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओपीडी में दिखी मरीजों की भीड़


मौसम का असर लोगों की सेहत पर सीधा पड़ रहा है। सोमवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ दिखी। बच्चे व वयस्क सभी मौसमी बीमारियों से ग्रसित दिखे। धूप के कारण हाथ-पैर में लाल दाने, खुजली व दाद की समस्या बढ़ने के साथ पेट दर्द व दस्त से भी मरीज प्रभावित दिखे रहे हैं। ओपीडी में खड़े अशोक व सुनीता ने बताया कि उनके हाथ में लाल दाने निकले आए हैं। उमस व पसीने के कारण बहुत खुजली भी होती है। राधिका व साजिया ने बताया कि दो रिश्तेदार के यहां शादी के गए थे। खानपान पर ध्यान न देने से दस्त व पेट दर्द की समस्या हो गई है। चिकित्सक को दिखाने आए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हीरालाल ने बताया कि गर्मी में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ी है। इन दिनों ओपीडी में 80 से 85 बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos




तेज लू चलने की जताई गई संभावना



जिला आपदा सलाहकार अरुण सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर व आसपास जनपदों में गर्मी बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। आने वाले दिनों में गर्म हवाएं चलने से तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। गर्मी से बचाव के लिए सभी तहसील व नगर पालिका क्षेत्रों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला व ग्रामीण अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस का पैकेट व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed