{"_id":"69caacb06da9e32da8090fc6","slug":"notice-of-no-stock-on-gas-agencies-consumers-returned-balrampur-news-c-99-1-brp1003-145417-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गैस एजेंसियों पर नो स्टॉक का नोटिस, लौटे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गैस एजेंसियों पर नो स्टॉक का नोटिस, लौटे उपभोक्ता
विज्ञापन
बलरामपुर के बालाजी गैस एजेंसी पर चस्पा किया गया नोटिस ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में रसोई गैस सिलिंडर आपूर्ति व्यवस्था में अभी सुधार नहीं हो पाया है। बुकिंग व परची होने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को ट्रक न आने के कारण एजेंसियों पर पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा।
नगर के कालीथान चौराहा स्थित बालाजी गैस एजेंसी पर गैस नहीं है की सूचना चस्पा की थी। एजेंसी के कर्मी उपभोक्ताओं को आगे की तारीख का टोकन बांट रहे थे। उपभोक्ता करन व राजवीर ने बताया कि 27 मार्च को बुकिंग कराई थी, आज परची मिली है। दो अप्रैल को सिलिंडर देने के लिए बुलाया है। उपभोक्ता लालमती व योगेश ने बताया कि टोकन मिला है, एक अप्रैल को सिलिंडर मिलने की उम्मीद है।
नगर स्थित राप्ती गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ता निराश दिखे। परची के लिए कुछ उपभोक्ता खड़े थे। धर्मपुर स्थित गैस गोदाम पर भी सिलिंडर नहीं है की सूचना लगी थी। सिलिंडर लेने आए कलीम व राजन ने बताया कि परची पर आज की तिथि थी, लेकिन आज सिलिंडर का स्टॉक ही नहीं आया है। इसी तरह उतरौला, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार, शिवपुरा व गैसड़ी बाजार में स्टॉक न आने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
होम डिलीवरी शुरू करने तैयारी
गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्था में सुधार आ रहा है। अब जल्द ही शहरी क्षेत्रों में होम डिलीवरी शुरू करने की तैयारी है। अधिकारी इस पर चर्चा कर रहे हैं।
- सूरज शुक्ल, नोडल एलपीजी बलरामपुर
Trending Videos