{"_id":"69badc403c7c702b9408dc4c","slug":"on-the-first-day-of-evaluation-1248-copies-were-checked-balrampur-news-c-99-1-slko1018-144751-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मूल्यांकन के पहले दिन 1248 काॅपियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मूल्यांकन के पहले दिन 1248 काॅपियों की हुई जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से जिले के दो केंद्रों पर शुरू हो गया। पहले दिन परीक्षकों ने कुल 1248 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। पहले दिन 410 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
जिले में एमपीपी इंटर कॉलेज बलरामपुर और मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की 56,821 और इंटरमीडिएट की 43,913 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। इनमें से अब तक हाईस्कूल की 33,661 और इंटरमीडिएट की 11,282 उत्तर पुस्तिकाएं केंद्र को प्राप्त हुई हैं। पहले दिन यहां 558 के सापेक्ष 473 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 560 और इंटरमीडिएट की 180 कॉपियां जांचीं।
एमपीपी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 59,316 और इंटरमीडिएट की 35,253 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। इनमें से हाईस्कूल की 45,105 और इंटरमीडिएट की 32,743 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। पहले दिन यहां 576 के सापेक्ष 351 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 212 और इंटरमीडिएट की 296 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मूल्यांकन कार्य निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।
Trending Videos