फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   PDA's unity will bring change in 2027: Ram Asare Vishwakarma

पीडीए की एकजुटता से 2027 में आएगा बदलाव : राम आसरे विश्वकर्मा

Sat, 11 Jul 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
PDA's unity will bring change in 2027: Ram Asare Vishwakarma
फोटो-32-बलरामपुर में मुख्य अति​थि का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई।-्स्रोत: सपा
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के भीखपुर और उतरौला विधानसभा क्षेत्र में विश्वकर्मा शिल्पकार पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता ही प्रदेश में बदलाव का आधार बनेगी।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने राम मंदिर चंदा प्रकरण का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों को बचाया जा रहा है, जबकि कमजोर वर्ग के लोगों को कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। धर्म के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों के घरों में भी भगवान राम, भगवान शिव और बजरंगबली की आस्था मौजूद है, इसलिए धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप ने की। सम्मेलन में सांसद राम शिरोमणि वर्मा, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, पूर्व विधायक अनवर हाशमी, जगराम पासवान और रामसागर अकेला समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उमाशंकर विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा, नानबाबू विश्वकर्मा, मनीष चंद सोनकर, कृष्ण कुमार गिहार, विजय मौर्य, परवेज उमर, सुमैया राणा, रामदयाल यादव, परशुराम वर्मा, डॉ. अहसान खान, अनवर महमूद, कृष्ण कुमार यादव, नरसिंह पाल यादव, ओंकार पटेल, रमाकांत दुबे और जिला मीडिया प्रभारी गणेश यादव सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग तथा सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed