{"_id":"69c02a00106e75589505fb98","slug":"pradhan-secretary-and-panchayat-assistants-will-get-training-on-gem-portal-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144937-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रधान, सचिव व पंचायत सहायकों को मिलेगा जेम पोर्टल का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रधान, सचिव व पंचायत सहायकों को मिलेगा जेम पोर्टल का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर के डीपीआरसी में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद मास्टर ट्रेनर।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन स्थित डीपीआरसी परिसर में रविवार को मास्टर ट्रेनरों का टीओटी (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स) प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें बलरामपुर व गोंडा में 23 मार्च को ग्राम प्रधान, सचिव व पंचायत सहायकों को पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) एवं जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल विषयक प्रशिक्षण के लिए ट्रेनरों को जानकारी दी गई।
डीपीआरसी के प्रशिक्षक हरकीरत सिंह ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनरों को आगामी प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दीं और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण सत्र में स्टेट मास्टर ट्रेनर बृजभूषण यादव और असिस्टेंट फैकल्टी विनीत सागर ने प्रतिभागियों को पीएफएमएस व जेम पोर्टल के संचालन, उपयोग, भुगतान प्रक्रिया, ई-प्रोक्योरमेंट और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षण को व्यावहारिक और प्रभावी बनाने के लिए उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया, जिससे ट्रेनर आगामी सत्रों में बेहतर तरीके से जानकारी साझा कर सकें। इस दौरान कुल 28 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया, जो 23 मार्च को बलरामपुर और गोंडा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे।
Trending Videos