फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Process to set up District Cooperative Bank accelerates; crop loans to be available at

Balrampur News: जिला सहकारी बैंक स्थापना की प्रक्रिया तेज, तीन फीसदी पर मिलेगा फसली ऋण

Sat, 01 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Process to set up District Cooperative Bank accelerates; crop loans to be available at
मंत्री जेपीएस राठौर का जिले में दौरा 
बलरामपुर। सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि बलरामपुर में जिला सहकारी बैंक स्थापना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। बैंक स्थापित होने के बाद किसान किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से तीन प्रतिशत ब्याज दर पर फसली ऋण प्राप्त होगा। इससे किसानों की लागत घटेगी और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि जिला सहकारी बैंक की स्थापना के लिए नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा डीपीआर तैयार कर ली गई है तथा बैंकिंग लाइसेंस के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। करीब 14.90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह बैंक प्रदेश का 51वां जिला सहकारी बैंक होगा। इसके कार्यक्षेत्र में बलरामपुर और गोंडा दोनों जिले शामिल होंगे, जो अभी किसी जिला सहकारी बैंक के दायरे में नहीं हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी सहकारी समितियों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 10 लाख रुपये तक की शून्य ब्याज क्रेडिट सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। कृत्रिम अभाव, कालाबाजारी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद मंत्री ने बहुउद्देशीय सहकारी समिति सेखुईकला और क्रय-विक्रय समिति भगवतीगंज का निरीक्षण कर अभिलेख, उर्वरक वितरण व्यवस्था और किसानों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, प्रदीप सिंह एवं सहकारिता विभाग के प्रबंध निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


- जिले की सीमा पर सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर का भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, संजय शुक्ल, डॉ. अजय सिंह पिंकू, डीपी सिंह बैस व राधेश्याम वर्मा सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

मंत्री जेपीएस राठौर का जिले में दौरा 

मंत्री जेपीएस राठौर का जिले में दौरा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed