सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Scorched in the sun all day, got a cylinder in the evening

Balrampur News: दिन भर धूप में तपे, शाम को मिला सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Scorched in the sun all day, got a cylinder in the evening
फोटो-33-बलरामपुर के धर्मपुर गैस गोदाम पर जुटी उपभोक्ताओं की भीड़ ।-संवाद - फोटो : टूंडला -फिरोजाबाद हाईवे पर हादसे के बाद मौके पर मौजूद ट्रैक्टर ट्रॉली सवार श्रद्धालु महिलाएं संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में मंगलवार को सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ दिखी। गैस गोदामों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। दोपहर में ट्रक आने के बाद सिलिंडर वितरण शुरू हुआ। धूप में लाइन में खड़े उपभोक्ता परेशान दिखे। वहीं जिला प्रशासन सिलिंडर वितरण की स्थिति सामान्य होने का दावा करने के बाद भी होम डिलीवरी नहीं शुरू कर रहा है, इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश भी है।
Trending Videos

नगर के धर्मपुर स्थित गैस गोदाम पर मंगलवार की सुबह से उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। उपभोक्ता कमला व रागिनी ने बताया कि सुबह सात बजे लाइन में लग गए हैं, 11 बजने वाला है, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पाया है। कलीम, सुल्तान व योगेश भी इंतजार करते दिखे। इसी तरह बालाजी के गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। जिले में सोमवार को स्टॉक न होने के कारण सिलिंडर का वितरण नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक उपभोक्ता होने पर जुटती है भीड़
पूर्ति विभाग के अनुसार जिले के तीन गैस एजेंसियों पर अधिक उपभोक्ता है, इसलिए यहां अधिक भीड़ दिखती है। जिला मुख्यालय स्थित राप्ती भारत गैस एजेंसी व बालाजी भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की संख्या अधिक हैं। इसी तरह उतरौला स्थित जनसेवा एजेंसी पर भी उपभोक्ता ज्यादा हैं। इसलिए यहां अक्सर भीड़ देखने को मिलती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं का लोड कम होने से स्थिति सामान्य होने का दावा किया जा रहा है।
नोडल एलपीजी सूरज शुक्ल ने बताया कि रेहरा बाजार व महदेइया क्षेत्र में सिलिंडर की होम डिलीवरी शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय पर भी उपभोक्ताओं का लोड कम होते ही एक-दो दिन में होम डिलीवरी शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed