{"_id":"69e912f7d670b98a8e08613c","slug":"scorching-sun-during-the-day-people-suffering-from-humidity-at-night-balrampur-news-c-99-1-slko1019-146867-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दिन में झुलसा रही धूप, रात में उमस से बेहाल लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दिन में झुलसा रही धूप, रात में उमस से बेहाल लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर के गोंडा रोड पर धूप से बचने के लिए दुपट्टा लपेटकर जाती छात्राएं ।-संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बुधवार को गर्मी का तेवर जून जैसा रहा दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे रात में भी राहत नहीं मिल सकी। लगातार बढ़ते तापमान और हवा में नमी के कारण हीट इंडेक्स अधिक महसूस हो रहा है। गर्म हवाओं ने भी लोगों को परेशान किया।
तेज धूप के कारण दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा दिख रहा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। अस्पतालों में भी गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। सिरदर्द, थकान और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जिला मेमोरियल अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और संयुक्त जिला अस्पताल में कुल 830 मरीजों का इलाज किया गया। सिरदर्द और आंखों में चलन के करीब 350 मरीज रहे। वहीं उल्टी और पेट के मरीज भी 400 से अधिक रहे। उन्हें परामर्श के साथ ही दवा दिया गया। सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी ने लोगों को धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि आने वाले समय में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री परेशान
रोडवेज बस स्टेशन पर दोपहर के समय यात्रियों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। गोंडा जाने के लिए इंतजार कर रहे यात्री रामनरेश ने बताया कि तेज धूप और उमस के कारण खड़े रहना मुश्किल हो रहा है। वहीं श्रावस्ती की रहने वाली सीमा देवी ने कहा कि बसों का इंतजार करना भारी पड़ रहा है, गर्मी में बच्चों को संभालना कठिन हो रहा है।
दोपहर में सूने पड़े बाजार, व्यापारी चिंतित
दोपहर के समय शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा दिख रहा है। कपड़ा व्यापारी अमित गुप्ता ने बताया कि गर्मी के कारण ग्राहक दोपहर में नहीं आ रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। किराना दुकानदार राशिद अली ने कहा कि सुबह और शाम को ही थोड़ी भीड़ रहती है, बाकी समय दुकानें खाली रहती हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X