सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sugarcane payment stuck for a year, anger erupts on Farmers' Day

Balrampur News: एक साल से अटका गन्ना भुगतान, किसान दिवस में फूटा गुस्सा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane payment stuck for a year, anger erupts on Farmers' Day
बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील सभागार में आयोजित किसान दिवस में मौजूद किसान ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। तहसील सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में गन्ना किसानों का दर्द खुलकर सामने आया। बैठक की शुरुआत होते ही भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार विश्वकर्मा ने गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया। बताया कि क्षेत्र के किसानों का करीब एक वर्ष से भुगतान लंबित है। इस पर सभागार में मौजूद सभी किसानों ने भी आवाज बुलंद करते हुए नाराजगी जताई।
Trending Videos

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत ने मिल अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि किसानों की फसल ही उनकी पूंजी है, ऐसे में भुगतान में देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने गन्ना समिति के सचिव को भी इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अरविंद कुमार तिवारी ने मटेहना बसंतपुर गांव में सफाई कर्मी के न आने की समस्या उठाई, जिस पर एसडीएम ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आगामी गेहूं कटाई के मद्देनजर पराली न जलाने और पशुओं के लिए भूसा सुरक्षित रखने की सलाह दी। साथ ही धान की बोआई मशीनों से करने और पशुओं के टीकाकरण पर भी जोर दिया गया।
किसानों को एनपीएसएस एप की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके माध्यम से फसल की फोटो अपलोड कर कीट एवं रोगों की पहचान कर उचित उपचार प्राप्त किया जा सकता है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रीना नायक ने बताया कि 25 मार्च से धान खरीद शुरू होगी और किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य के साथ भुगतान किया जाएगा। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक श्याम नरायन राम, जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार, सियाराम विश्वकर्मा, गौतम प्रसाद ओझा व अब्दुल मन्नान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed