{"_id":"69bad8779e9adf891a0f6a4c","slug":"teams-from-gorakhpur-varanasi-basti-and-ayodhya-reached-the-semifinals-balrampur-news-c-99-1-brp1003-144755-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सेमीफाइनल में पहुंची गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती व अयोध्या की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सेमीफाइनल में पहुंची गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती व अयोध्या की टीम
विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में हैंडबाल खेलती खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को नौ मुकाबले खेले गए। अपने-अपने मैच जीतकर गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती व अयोध्या की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 19 मार्च को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
दूसरे दिन मैच शुरू होने से पहले बसपा नेता शाबान अली, उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद व प्रवेश कुमार रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बुधवार को पहला मैच अयोध्या व सोनभद्र के बीच हुआ। अयोध्या ने 15-6 से सोनभद्र को शिकस्त दी। अयोध्या की राजपति ने चार गोल किए। दूसरा मैच लखनऊ व वाराणसी के बीच खेला गया। वाराणसी ने 10-8 से लखनऊ को हराया। तीसरे मैच में बस्ती ने 11-5 गोल से मऊ और चौथवें मैच में गोरखपुर ने सुल्तानपुर को 15-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इसी तरह पांचवां मैच अयोध्या व लखनऊ के बीच हुआ। अयोध्या ने 12-5 से लखनऊ को हराया। छठा मैच बलरामपुर व सुल्तानपुर के बीच खेला गया। बलरामपुर ने सुल्तानपुर को 11-3 से हराया। सातवें मैच में वाराणसी ने सोनभद्र को 18-9 गोल से, आठवें मैच में मऊ ने बलरामपुर को 5-3 गोल से व नौवें मैच में गोरखपुर ने बस्ती को 26-15 से हराया। इस अवसर पर प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, हिना खातून, विजय शंकर पांडेय, सूरज कुमार, अभय व पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आज होगा फाइनल मुकाबला
-- उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन व अंकों के आधार पर गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती व अयोध्या की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है। 19 मार्च को पहला सेमीफाइनल गोरखपुर व वाराणसी व दूसरा सेमीफाइनल मैच बस्ती व अयोध्या के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच के विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रिपोर्ट - राकेश कश्यप
Trending Videos