सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Balrampur Festival will be held from April 3 to 5

Balrampur News: तीन से पांच अप्रैल तक होगा बलरामपुर महोत्सव का आयोजन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
The Balrampur Festival will be held from April 3 to 5
बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजन स्थल का निरीक्षण करते एएसपी विकास कुमार व अन्य ।-स्रोत:
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में तीन से पांच अप्रैल तक होने वाले बलरामपुर महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को एएसपी विकास कुमार पांडेय ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि महोत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।
Trending Videos

डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाएं, स्थानीय व्यंजन व हस्तशिल्प स्टॉल, विकास प्रदर्शनी और मनोरंजन गतिविधियां शामिल रहेंगी। बच्चों और परिवारों के लिए कार्निवाल थीम पर झूले, खेल और फन जोन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे आयोजन और अधिक आकर्षक बनेगा। स्थानीय कलाकारों को मंच देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। गायन, नृत्य, अभिनय समेत विभिन्न कला विधाओं से जुड़े प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed