{"_id":"69cd3f955dbe78e6cc041be5","slug":"the-beginning-of-the-first-day-of-school-with-the-newspaper-headlines-balrampur-news-c-99-1-slko1029-145558-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अखबार की सुर्खियों के साथ स्कूल के पहले दिन का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अखबार की सुर्खियों के साथ स्कूल के पहले दिन का आगाज
विज्ञापन
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय टेंगनवार में अखबार पढ़ती छात्रा ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1825 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से नए शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। प्रथम दिन परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव, स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले दिन बच्चों ने उत्साह के साथ समाचार पत्र पढ़कर देश-दुनिया की खबर ली। कक्षा एक और छह में करीब आठ हजार बच्चों का नामांकन किया गया।
प्राथमिक विद्यालय खगईजोत में स्कूला चलो अभियान का शुभारंभ विधायक पल्टूराम ने किया। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय देश की नींव मजबूत करने का काम कर रहे हैं। सरकार का बेसिक शिक्षा पर विशेष जोर है। अखबार पढ़ने के शासन के आदेश पर खुशी जताई, कहा कि भाषा में दक्ष होने के साथ ही साथ देश-विदेश के बारे में जानकारी मिलेगी। अखबार जरूर पढ़ें, अमर उजाला के कॅरिअर पेज और प्रत्येक बृहस्पतिवार को प्रकाशित होने वाले तुम्हारे मन की.. पेज को सराहा। कहा कि पहली बार अखबारों में बच्चों की बातें बड़े स्तर पर प्रकाशित की जा रहीं हैं। इसी सार्थकता तभी है जब विद्यालयों के अन्य बच्चे भी पढ़ें, तभी वह प्रोत्साहित होंगे।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह के साथ डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन, सीडीओ हिमांशु गुप्त, बीएसए शुभम शुक्ल एवं खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो रैली को रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों ने सबने मिलकर ठाना है, हर बच्चे को पढ़ाना है... जैसे नारों के जरिये अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पिछले सत्र में उत्कृष्ट नामांकन करने वाले शिक्षक रजनीश कुमार शर्मा, रामसेवक, राजेश, श्रद्धा सिंह व आरती सिंह को सम्मानित किया गया। नया प्रवेश लेने वाले बच्चों को अतिथियों ने पुस्तक, चॉकलेट और उपहार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला समन्वयक निरंकार पांडेय, एनके सिंह, जिला स्काउट मास्टर महमूद उल हक, एआरपी अखिलेश कुमार शुक्ल, शिक्षक सुदीप सिंह, अमित कुमार, सौरभ सिंह और तान्या बाजपेई आदि का विशेष योगदान रहा।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही आयोजनों की धूम
पेहर बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय में 178 बच्चों के सापेक्ष 112 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यहां बच्चों ने अमर उजाला अखबार पढ़ते हुए स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों की जानकारी हासिल की। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय मोहम्मद नगर ग्रिंट में 117 के सापेक्ष 92 बच्चों की उपस्थिति रही, जहां शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समाचार पढ़कर समझाया।
गौरा चौराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका रेखा यादव ने बच्चों को अखबार पढ़ाते हुए विभिन्न खबरों को अलग-अलग वर्गों में समझाया। कक्षा पांच की प्राची व समर तथा कक्षा चार के राज व अंशिका सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक समाचार पढ़े और चर्चा में भाग लिया। शिक्षकों ने बताया कि अखबार वाचन से बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित होती है और उन्हें देश-दुनिया की जानकारी मिलती है। शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर, मोहकमपुर में कार्यक्रम हुआ। ग्राम प्रधान सलमान खान, शकील खान, स्माइल तथा शिक्षक विपिन कुमार पांडे, अर्जुन कटियार, लक्ष्मी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह के निर्देशन में ब्लॉक गैसड़ी के कंपोजिट, उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ। नव प्रवेशी बच्चों का टीका लगाकर, माला पहनाकर और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। महराजगंज तराई क्षेत्र के विजयीडीह, प्राथमिक विद्यालय लालनगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर टनटनवा, कंपोजिट विद्यालय महादेव बांकी, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय श्रीदत्तगंज, केजीबीवी गैड़ास बुजुर्ग व प्राथमिक विद्यालय नथईपुर कानूनगो, लठावर, सुगाव मझौली, दुल्हिनडीह, रतनपुर, महादेव शिवपुर, रहमरवा, मजगवां, भरवरिया, धंधरा सहित अनेक विद्यालयों में नामांकन रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X