{"_id":"69b6e7a9c384b957060357e1","slug":"the-change-in-weather-increased-the-pain-of-the-fever-balrampur-news-c-99-1-brp1003-144522-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बदला मौसम तो बढ़ा बुखार का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बदला मौसम तो बढ़ा बुखार का दर्द
विज्ञापन
बलरामपुर के पीएचसी रेहरा बाजाार में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1443 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें 567 जुकाम व बुखार से प्रभावित दिखे। मरीजों की जांच कर बीमारियों से बचाव का सुझाव दिया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12 बजे तक यहां पर 33 मरीजों का इलाज हुआ था। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि मौसमी बीमारियों के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। रेहरा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ. केडी गौतम और डाॅ. कनक सिंह ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12:10 बजे तक यहां पर 90 मरीजों का इलाज हो चुका था।
डाॅ. कनक सिंह ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण खांसी, जुखाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अरमान अली खांसी व फरहान बुखार की दवा लेने आए थे। शबीना बानो ने बताया कि कई दिनों से खांसी आ रही है, चिकित्सक ने दवा लिखी है। हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली में चिकित्साधिकारी डॉ. एसके मिश्र ने मरीजों का उपचार किया। संजय कुमार पांडेय ने बताया कि उनके शरीर में दर्द है, कमजोरी की समस्या है। जांच कराकर दवा लिया है। प्रभु नाथ वर्मा ने बताया कि उन्हें खासी और बुखार की समस्या है।
मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि वह खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। मेले में फार्मासिस्ट अनुराग गुप्त, लैब टेक्नीशियन रामनशरायन कुशवाहा व वार्डबॉय सुरेंद्र कुमार और हुकुमचंद मौजूद रहे। ललिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा बाजार में डाॅ. कपिल देव ने मरीज देखे। यहां 68 मरीजों का उपचार हुआ था। चिकित्साधिकारी ने बताया कि बदलते मौसम में अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार के ही आ रहे हैं। फार्मासिस्ट राम निवास मौर्य, जय प्रकाश यादव मौजूद रहे।
गौरा चौराहा क्षेत्र के पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सत्येंद्र कुमार मौर्य मौजूद मिले। दोपहर एक बजे तक वह 52 मरीज देख चुके थे। पिपरा के शमीम शुगर की दवा लेने आए थे। जैतापुर की बड़की ने बताया कि चार दिन से खांसी और बुखार है। फार्मासिस्ट सौरभ चौबे, बसंत मेहरा, लैब टेक्निशियन अमर कुमार, स्टाफ नर्स कुंती, जय किशन व मन्ना देवी मौजूद रहे।
Trending Videos