सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The fire reduced the belongings of 13 families to ashes and also destroyed the sugarcane crop

Balrampur News: आग से 13 परिवारों का सामान राख, गन्ने की फसल भी जली

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The fire reduced the belongings of 13 families to ashes and also destroyed the sugarcane crop
फोटो-36-बलरामपुर के मनकी गांव में लगी आग में जला घर गृहस्थी का सामान ।-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
महराजगंज तराई/ गौरा चौराहा। आग की घटनाओं से 13 घर के साथ ही गन्ना की फसल जली है। महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम किठूरा में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग की लपटों ने एक के बाद एक घरों को अपनी चपेट में लेते हुए करीब 13 परिवारों का सामान जलाकर राख कर दी। घटना में करीब 50 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर व घरेलू सामान नष्ट हो गए।
Trending Videos

ग्रामीणों के अनुसार आग सबसे पहले अनोखी के घर में लगी, जहां से तेज हवा के कारण यह तेजी से फैल गई। अनोखी का करीब 20 हजार रुपये नकद, जेवर और गृहस्थी का सामान जल गया। इसके बाद अमेरिका, रामदुलारी, पारस, जोगिंदर, सिपाहीलाल, इन्द्रराज, सूरज, पूरन, भूरे, अजीत और शनि देवल समेत अन्य लोगों के घर भी आग की चपेट में आ गए। पूरन की मोटरसाइकिल, चार बकरियां और नगदी भी जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल हरि प्रकाश आर्य ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम मनकी में भी आग ने भारी तबाही मचाई। कटे गेहूं के खेत से उठी चिंगारी ने अनुराग यादव, गुरबचन, असगर और याकूब के लगभग 10 एकड़ गन्ने की फसल को जला दिया। आग गांव तक पहुंचने पर पीर मोहम्मद और राजकुमार के घर व गौशाला में रखा अनाज, कपड़ा, भूसा, मशीनरी और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। एसडीएम सदर हेमंत गुप्त ने बताया कि आग से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।
आम लोगों से एसडीएम ने की सतर्कता की अपील
तुलसीपुर। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आग पर उपजिलाधिकारी राकेश जयंत ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील किया है। बताया कि गर्मी और पछुआ हवाओं के कारण छोटी चिंगारी भी आग का रूप ले रही है। खेतों में पराली जलाना ऐसी घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पराली न जलाएं और आग के प्रति सतर्क रहें। नियमों का उल्लंघन करने पर 2 हजार से 25 हजार रुपये तक जुर्माना और कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही दोपहर के समय खाना बनाते वक्त विशेष सावधानी बरतने और आग पूरी तरह बुझाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed