सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Sports Stadium team became the winner by winning the final match.

Balrampur News: फाइनल मैच जीतकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम बनी विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The Sports Stadium team became the winner by winning the final match.
बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता टीम के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन की तरफ से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता बनी। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता व एमएलके पीजी कॉलेज के प्रो. डॉ. शिवानंद पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहला मैच अवधूत और टीटू वर्ल्ड के बीच खेला गया, जिसमें टीटू वर्ल्ड की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा लीग मैच पायनियर पब्लिक स्कूल और सेंट जेवियर्स के बीच हुआ, इसमें सेंट जेवियर्स ने बाजी मारी। तीसरा लीग मैच सीएमएस और एमएलके पीजी काॅलेज के बीच हुआ, इसमें सीएमएस ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेंट जेवियर्स व स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में सेंट जेवियर्स को 15-12 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कमल किशोर ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार व उपहार देकर सम्मानित किया। हैंडबॉल प्रशिक्षक हिना खातून ने बताया कि उत्तर प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन की तरफ से पहली बार महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। स्टेडियम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी कमाल अहमद, प्रवेश कुमार रावत, प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, विजय शंकर पांडेय, पवन तिवारी, सूरज कुमार व अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed