{"_id":"69de74e09e63986a9d085b40","slug":"two-passports-were-made-using-fake-documents-a-report-was-filed-balrampur-news-c-99-1-slko1019-146328-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फर्जी दस्तावेजों से बनवाए दो पासपोर्ट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फर्जी दस्तावेजों से बनवाए दो पासपोर्ट, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे दो पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मामला श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के चीती गांव से जुड़ा है। मोहम्मद वसीम उर्फ मो. वसीम ने पहले वर्ष 2011 में एक पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद उसने अपने नाम, जन्मतिथि, माता-पिता और वैवाहिक स्थिति समेत कई महत्वपूर्ण विवरणों में बदलाव कर वर्ष 2025 में दूसरा पासपोर्ट हासिल कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहले से जारी पासपोर्ट की जानकारी पूरी तरह छिपा ली और कूटरचित आधार कार्ड व वोटर आईडी समेत अन्य दस्तावेजों के सहारे नया पासपोर्ट बनवा लिया। मामला तब खुला जब पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ ने अपने स्तर से सत्यापन कराया और अनियमितताएं पकड़ में आईं। क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह की जांच रिपोर्ट में भी गड़बड़ियों की पुष्टि होने के बाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद श्रीदत्तगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ला ने बताया कि आरोपी से जुड़े सभी दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X