सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Uttarakhand team becomes champion by winning seven gold medals

Balrampur News: सात स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड की टीम चैंपियन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand team becomes champion by winning seven gold medals
बलरामपुर के मथुरा बाजार में आयोजित प्रतियाेगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी ।-स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बलरामपुर। मथुरा बाजार स्थित अमरनाथ श्रीवास्तव मेमोरियल इंटर कॉलेज में चल रही मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। विभिन्न भार वर्ग में सात स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड की टीम चैंपियन बनी। विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos

मिक्स मार्शल आर्ट बाउट में पहला मुकाबला 70 किलोग्राम भारवर्ग में आदित्य सिंह और उदय के बीच हुआ, जिसमें आदित्य सिंह विजेता रहे। 32 किलोग्राम भारवर्ग में वंश मौर्य और वैभव त्रिपाठी के बीच मुकाबला हुआ, इसमें वैभव त्रिपाठी विजयी रहे। 36 किलोग्राम भारवर्ग में लक्ष्य सिंह को हराकर आजाद सिंह राव ने मुकाबला जीत लिया। 42 किलोग्राम भारवर्ग में श्याम सुंदर व अथर्व द्विवेदी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें श्याम सुंदर ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका 52 किलोग्राम भारवर्ग वर्ग में पहला मुकाबला अरफा शमशाद और काव्या सिंह के बीच हुआ। इसमें काव्या सिंह ने बाजी मारी। 48 किलोग्राम भारवर्ग में पावनी रस्तोगी ने तमन्ना सिंह को हराया। 40 किलोग्राम भारवर्ग में दीक्षा सक्सेना को हराकर तेजस्विनी विजेता बनीं। 36 किलोग्राम भारवर्ग में पूर्वी ने आद्या मौर्या को हराया। 32 किलोग्राम भारवर्ग में अंजनी सक्सेना अनीता को हराकर विजेता बनीं। अंतिम मुकाबला ग्रैपलिंग का हुआ, इसमें उत्तराखंड के हितेश और लखनऊ के अभिषेक वर्मा के बीच कांटे की टक्कर हुई। कड़ी टक्कर में हितेश विजेता बने। ओवरऑल प्रतियोगिता में सात स्वर्ण पदक जीतने वाली वैष्णो मार्शल आर्ट काशीपुर उत्तराखंड की टीम चैंपियन रही।
मुख्य अतिथि विनोद कुमार आर्य और बाबादीन आर्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजक व कराटा ब्लैक बेल्ट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि प्रताप ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन जिले में पहली बार हुआ है। ऐसी प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर हीरालाल कन्नौजिया, पंकज, नीरज, लालजी आर्य, राहुल वर्मा, रामू गौतम, आशीष मिश्र, आशीष गुप्त, बुद्धिसागर अवस्थी, गोविंद पाठक, बृजेश वर्मा, वसीम, मोहम्मद जावेद, सूर्यांश, सिमरन, सीमा कन्नौजिया व सूरज पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed