{"_id":"69a9bc9fe01072c5f10003d9","slug":"young-man-dies-after-being-hit-by-a-high-speed-bike-balrampur-news-c-99-1-slko1029-143837-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। तिलकहना पुल के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम गौर गठियनडीह निवासी दीप नारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र बमभोला (35) मंगलवार शाम करीब 7 बजे घर से पैदल तिलकहना पुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बमभोला गंभीर रूप से घायल हो गए।
दीप नारायण सिंह के अनुसार, घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गोंडा रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
Trending Videos