सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth dies in tractor-trolley collision

Balrampur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in tractor-trolley collision
फोटो-19-बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर में रोते बिलखते मृतक के परिजन ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। एक तरफ घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। दीवारों पर रंग-रोगन, आंगन में टंगे झालर, रिश्तेदारों को निमंत्रण… और दूसरी तरफ सोमवार की रात एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सब कुछ छीन लिया। महज कुछ मिनटों में घर की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। ग्राम हलौरा निवासी अनिल कुमार(20) की 15 अप्रैल को तिलक होने वाली थी और 29 अप्रैल को वह दूल्हा बनने वाले थे, अब कफन में लिपटे घर लौटे।
Trending Videos

सोमवार रात करीब 10:30 बजे अनिल अपने दो साथियों मुकेश (18) और सूरत (22) के साथ बाइक से मेला देखकर लौट रहा था। गांव के ही अन्य युवकों की टोली भी साथ थी। रास्ते में जरवा मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक कई फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और खून से लथपथ युवकों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने अनिल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। यह खबर जैसे ही गांव पहुंची, वहां मातम पसर गया। वहीं मुकेश और सूरत की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शादी की सेहरा सजने से पहले उठी अर्थी

अनिल की मौत ने नियति का ऐसा क्रूर चेहरा दिखाया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घर में जहां तिलक के लिए सामान आ चुका था, रिश्तेदारों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया था, वहीं अब उसी घर में शोक का सन्नाटा पसरा है। चोरघटिया गांव में उसकी शादी तय थी। ससुराल पक्ष में भी बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अब वहां भी खुशी की जगह मातम छा गया है।


मां की चीखें, पिता की खामोशी, बयां कर रही हैं दर्द

अनिल छह भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ उसी के कंधों पर था। पिता के सहारे और मां की उम्मीदें उसी से जुड़ी थीं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गईं। छोटे भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर का हर कोना अनिल की यादों से भरा है। कभी शादी की बातें, कभी भविष्य के सपने… जो अब अधूरे रह गए। यह दुर्घटना सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। तेज रफ्तार, लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी मिलकर हर साल हजारों घरों की खुशियां उजाड़ रही हैं। अनिल की मौत सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक ऐसा जख्म है जो उसके परिवार को जिंदगी भर सालता रहेगा, जहां बारात निकलनी थी, वहां अब अर्थी उठी है।





हेलमेट की अनदेखी बन गई जानलेवा, रफ्तार बन रहीं जानलेवा

इस हादसे का सबसे कड़वा सच यह है कि बाइक सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। आमने-सामने की टक्कर में सिर पर गंभीर चोटें आईं, जो अनिल की मौत का बड़ा कारण बनीं। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर लोग सुरक्षा नियमों को हल्के में क्यों लेते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली तेज गति में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर रात के समय भारी वाहनों की रफ्तार अक्सर हादसों की वजह बनती है। बावजूद इसके, न तो गति नियंत्रण के पर्याप्त उपाय हैं और न ही सख्ती से नियमों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed