{"_id":"6992179111b1a0ef98085898","slug":"allegations-of-forced-abortion-and-death-threats-banda-news-c-212-1-bnd1018-141128-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जबरन गर्भपात कराने और हत्या की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जबरन गर्भपात कराने और हत्या की धमकी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर गंभीर उत्पीड़न, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली के ग्राम मवई निवासी प्रियंका उर्फ सुनीता ने एसपी पलाश बंसल को बताया कि उसकी शादी दो दिसंबर 2024 को महोबा के सुकौरा गांव निवासी राजेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष चार पहिया वाहन और अतिरिक्त रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता का आरोप है कि पति, सास-ससुर और अन्य परिजनों ने कई बार उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज कर हत्या की धमकी दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि दो बार गर्भ ठहरने पर जबरन दवाएं खिलाकर गर्भपात करा दिया गया।
20 जनवरी को ससुराल पक्ष के लोग गांव पहुंचकर उसे जबरन कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर बाल पकड़कर जमीन पर गिराया और मारपीट की गई। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने एसपी को बताया कि पूर्व में भी शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने महिला थाना को दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अश्लीलता और जान से मारने की धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। वहीं महिला थाना प्रभारी मोनी निषाद ने बताया कि पति, सास-ससुर व ननद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos