{"_id":"699216a8664820c97b00d3d7","slug":"two-mela-special-trains-started-for-the-convenience-of-chitrakoot-passengers-on-falgun-amavasya-banda-news-c-212-1-bnd1017-141148-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फाल्गुन अमावस्या पर चित्रकूट यात्रियों की सुविधा के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फाल्गुन अमावस्या पर चित्रकूट यात्रियों की सुविधा के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनें शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फाल्गुन अमावस्या पर चित्रकूटधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चित्रकूटधाम कर्वी के लिए दो विशेष मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन अप-डाउन दिशाओं में किया जा रहा है। यह सुविधा सोमवार (आज) से 18 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को सीधे चित्रकूट पहुंचने में मदद मिलेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें यात्रियों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेंगी। पहली मेला स्पेशल ट्रेन ट्रेन 16 फरवरी सोमवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन ओरछा, बरुआ सागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, वरीपुरा, कबरई, मटौंध, खैराडा होते हुए दोपहर 3:25 बजे बांदा पहुंचेगी। बांदा से आगे डिंगवही, खुरहंड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर से होते हुए शाम 5:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। चित्रकूटधाम कर्वी से वापसी यात्रा इसी दिन शाम 7:25 बजे शुरू होगी और वही मार्ग अपनाते हुए रात्रि 1 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी पहुंचेगी।
दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन भी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ही संचालित होगी लेकिन इसका प्रस्थान समय सुबह 7:00 बजे होगा। यह ट्रेन सुबह 11:55 बजे बांदा और दोपहर 1:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। चित्रकूटधाम कर्वी से वापसी यात्रा दोपहर 3:25 बजे होगी और यह ट्रेन शाम 5:35 बजे बांदा पहुंचेगी, तथा रात्रि 11:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।
इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जरूरत पड़ने पर एक और मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा सके। इसके लिए एक रैक मंडल मुख्यालय में रिजर्व रखी जाएगी। स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि यदि आवश्यकता महसूस हुई तो वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू ट्रेन को भी चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, प्रयागराज मंडल द्वारा भी आवश्यकतानुसार कानपुर-चित्रकूट के मध्य एक मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
Trending Videos