सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP performed Jalabhishek at Somnath Char Temple, sought blessings for happiness and prosperity

Banda News: सोमनाथ चर मंदिर में एसपी ने किया जलाभिषेक, सुख-समृद्धि का मांगा आर्शीवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 16 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
SP performed Jalabhishek at Somnath Char Temple, sought blessings for happiness and prosperity
फोटो 15सीकेटीपी 10 सोमनाथ चर मंदिर में ​शिवलिंग पर जला​भिषेक करते एसपी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। महाशिवरात्रि पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सोमनाथ चर मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पर्व के मद्देनजर मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था भी जांची। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए।
Trending Videos

उन्होंने भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने को भावी रणनीतियों पर जोर दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात को सुगम बनाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा। वाहनों की पार्किंग के लिए सुव्यवस्थित प्रबंधों का जायजा लिया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान, प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी, पीआरओ पंकज तिवारी उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed