फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Arguments regarding the meeting between Abbas Ansari and his wife in jail.

Banda News: जेल में अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी की मुलाकात के मामले में बहस

Thu, 30 Jul 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Arguments regarding the meeting between Abbas Ansari and his wife in jail.
बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी व पत्नी निकहत की अवैध मुलाकात के मामले में बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में जेल कैंटीन संचालक के डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर बहस हुई। अदालत में तत्कालीन जेल अधीक्षक ने अपनी हाजिरी लगाई। अब्बास, निकहत समेत अन्य आरोपियों ने अपने-अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से अपनी हाजिरी माफी की अर्जी लगाई।
विज्ञापन

अब्बास-निकहत के अधिवक्ता ने जेल में बरामद की ज्वैलरी और 21 हजार रुपये समेत दो मोबाइल की रिपोर्ट स्पष्ट न आने पर दोबारा रिपोर्ट मंगाने का प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। न्यायालय ने इस मामले की अगली तारीख अब 11 अगस्त निर्धारित की है।बता दें कि 10 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल में तत्कालीन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। छापे में अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं।
विज्ञापन

जांच में सामने आया था कि वह नियमों के विपरीत लंबे समय तक जेल परिसर में मौजूद रहीं थीं। मामले में चित्रकूट की कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, चालक न्याज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, सपा जिलाध्यक्ष फराज खान समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से गठित विशेष जांच दल ने मामले की जांच कराई थी। जांच में आरोप लगाए गए थे कि जेल में अब्बास अंसारी को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जातीं थीं। मुलाकात के एवज में जेल अधिकारियों को नकदी और उपहार दिए जाते थे। अब यह मामला बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रहा है। इसकी सुनवाई बृहस्पतिवार को निर्धारित थी। न्यायालय ने अब इस मामले की अगली तारीख 11 अगस्त निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed