फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   High school student commits suicide by hanging herself.

Banda News: हाईस्कूल की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 30 Jul 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
High school student commits suicide by hanging herself.
बबेरू (बांदा)। घर में छात्रा ने बृहस्पतिवार की दोपहर बाद फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी मां व भाई घर से बाहर थे। घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने जब कई बार दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया। यह बात उन्होंने अपने घर में बताई। पड़ोसियों ने मकान के अंदर झांका तो पता चला कि किशोरी का शव लटक रहा है।
विज्ञापन


कस्बा बबेरू के मोहल्ला नेता नगर निवासी धनपत दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में उसकी पत्नी रूबी देवी, दो बेटे पंकज व प्रदीप और बेटी पायल (14) रहते हैं। पायल जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की सुबह रूबी किसी काम से बाहर गई थी और दोनों भाई भी घर पर नहीं थे। पायल घर में अकेली थी।
विज्ञापन


दोपहर तक पायल को लोगों ने घर के बाहर देखा। दोपहर बाद पायल के घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे और बार-बार दरवाजा खटखटा रहे थे। काफी देर तक दरवाजे पर दस्तक देने के बाद भी जब पायल बाहर नहीं निकली तो बच्चों ने यह बात घर में जाकर बताई। पड़ोसी भी दरवाजे पर पहुंचे और पायल को बुलाया। जवाब नहीं मिलने पर कुछ लोग मकान के पीछे से अंदर पहुंचे और झांककर देखा तो पायल का शव दुपट्टे के सहारे छत से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मां रूबी व उसके भाइयों को दी गई तो वह तुरंत घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाकर परिजन अंदर गए और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पायल ने यह कदम क्यों उठाया, परिजन इसकी जानकारी नहीं दे सके। बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed