सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   At the roadways bus stand, miscreants beat up two brothers travelling in a car.

Banda News: रोडवेज बस स्टैंड पर दबंगों ने कार सवार भाइयों को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 21 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
At the roadways bus stand, miscreants beat up two brothers travelling in a car.
विज्ञापन
बांदा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर 12 मार्च की सुबह दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया, जिसमें एक कार और मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ित अजय यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos


सिविल लाइंस निवासी अजय यादव अपने भाई के साथ बस स्टैंड पहुंचे थे, तभी बीच सड़क में खड़ी एक स्कॉर्पियो को रास्ता देने को कहने पर उसमें सवार अर्नव प्रताप निगम, आयुष पांडेय, योगराज सिंह और अखंड प्रताप सिंह भड़क गए। उन्होंने अजय को कार से खींचने की कोशिश की और फिर लाठी-डंडों, लात-घूंसों व पत्थरों से कार पर हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए। हमलावरों ने अंदर बैठे लोगों पर जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना में करीब 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed