सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Red Cross Society elections: Sanjay Gupta elected as Chairman, Amit Seth as Secretary

Banda News: बांदा रेडक्रॉस सोसाइटी चुनाव में संजय गुप्ता सभापति, अमित सेठ बने सचिव

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 21 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Banda Red Cross Society elections: Sanjay Gupta elected as Chairman, Amit Seth as Secretary
फोटो - 07 चयनित किए गए पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जनपद शाखा बांदा के चुनाव शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इन चुनावों में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान संजय गुप्ता को सभापति चुना गया, जबकि मयंक श्रीवास्तव उपसभापति और अमित सेठ सचिव बने। गौरतलब है कि इस सोसाइटी का गठन 23 वर्ष बाद हुआ है।
Trending Videos

चुनाव प्रक्रिया प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा नामित पर्यवेक्षक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव और चुनाव अधिकारी डॉ. विजय शंकर केसरवानी की उपस्थिति में पूरी हुई। राम बहोरी को कोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त राज्य शाखा की प्रबंध समिति के लिए सुनील कुमार सक्सेना को नामित किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में तरुण कुमार खरे, किशोर वाजपेयी, प्रशांत शर्मा, आदित्य सिंह, पंकज रावत, भुवनेन्द्र रावत और रेखा भटनागर शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा नामित पर्यवेक्षक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed