सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Family in Darsenda village returns to Hinduism

Banda News: दरसेंडा गांव में परिवार की हिंदू धर्म में वापसी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Family in Darsenda village returns to Hinduism
फोटो 01सीकेटीपी 26 दरसेंडा गांव में हवन पूजन करते परिवार। संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के दरसेंडा गांव में बुधवार को मनेंद्र सिंह ने अपने परिवार के साथ हिंदू धर्म में वापसी की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उसकी पत्नी शबनम का नाम बदलकर सपना सिंह किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश यात्रा ने इस घर वापसी कार्यक्रम को संपन्न कराया।
Trending Videos

मनेन्द्र सिंह के बाबा शहजाद सिंह ने मुस्लिम लड़की से शादी करने के बाद मुस्लिम धर्म अपनाया था। इसके बाद परिवार के ज्यादातर सदस्य मुस्लिम धर्म अपनाते चले आ रहे थे। मनेंद्र ने भी मुस्लिम युवती शबनम से शादी की थी। मनेंद्र का कहना है कि उसके चाचा, दादा और भाइयों का ज्यादातर परिवार मुस्लिम धर्म अपनाए हुए है और नमाज अदा करता है। हालांकि, उसने कभी नमाज अदा नहीं की और अपने तीन बच्चों के नाम सोनम, सुहानी और आयुष सिंह रखे। उसने बताया कि वह हिंदू धर्म में वापसी करने का मन बना चुका था। बुधवार को शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश यात्रा गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्मजागरण विभाग के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार, गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट, बड़ा मठ के साधु-संतों ने मनेंद्र सिंह, उसकी पत्नी और तीन बच्चों को हवन पूजन व यज्ञोपवीत कराया। इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक रामनारायण त्रिपाठी, धर्मजागरण प्रमुख वरुण प्रपन्नाचार्य, आरएसएस के जिला कार्यवाह अतुल प्रताप सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह विजय किशोर व श्याम सिंह परिहार, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नीरज गुप्ता, अमित मिश्रा, रामशरण तिवारी समेत अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed