{"_id":"69879122fc5ecaa02504893c","slug":"livestock-farmers-income-will-increase-employment-opportunities-will-be-created-shyam-bihari-banda-news-c-212-1-sknp1006-140602-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालकों की आय बढ़ेगी, रोजगार के अवसर होंगे : श्याम बिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालकों की आय बढ़ेगी, रोजगार के अवसर होंगे : श्याम बिहारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 17 मंडल स्तरीय पशु मेला की शुरुआत कराते गोसेवा आयोग के अध्यक्ष व अन्य। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। कस्बे के कालिंजर मार्ग में शनिवार को मंडल स्तरीय पशु मेला का आयोजन किया गया। इसमें स्टॉल लगाकर पशु पालकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मेला में करीब चार सौ लोगों ने पंजीकरण कराया और लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में गोसवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने सरकार द्वारा पशु पालन की दिशा में किए जा रहे प्रयास और योजनाओं से जुड़ी जानकारियों से लोगों को रूबरू कराया। बताया कि प्रदेश सरकार पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसमें नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना, गोपालक योजना और निराश्रित गोवंश के लिए आश्रय स्थल जैसी पहल शामिल हैं।
कहा कि इससे पशुपालकों की आय बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और गोवंश के संरक्षण को सुनिश्चित किया जा रहा है। मेला में स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न जानकारी दी गई। मेले में करीब 7146 मवेशियों का पंजीकरण कराया गया। इस दौरान 3735 मवेशियों की चिकित्सा, 419 का बंधियाकरण, 4502 को टीकाकरण, 982 की बांझपन चिकित्सा की गई। 6892 मवेशियों को कृमिनाशक दवापान व 6892 की शल्य चिकित्सा की गई।
मेले में 10 पशुपालकों को गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। इस दौरान पशु पालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अशोक कुमार, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसके वैश्य, उप मुख्य पशु चिकित्सक डॉ विजय कमल, ब्लाॅक प्रमुख मनफूल पटेल मौजूद रहे।
Trending Videos