{"_id":"69878fc4cfaa1e55b90ac8e8","slug":"the-reality-of-the-ken-betwa-link-project-was-known-through-an-online-meeting-banda-news-c-212-1-bnd1017-140561-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ऑनलाइन बैठक कर जानी केन-बेतवा लिंक परियोजना की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ऑनलाइन बैठक कर जानी केन-बेतवा लिंक परियोजना की हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करतल। केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत बरियारपुर जीरो किमी बांध से पनगरा टेल तक किसानों के जीवनदायिनी मुख्य नहर का नवनिर्माण कार्य प्रगति पर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव प्रदीप अग्रवाल ने ऑनलाइन बैठक में की। बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण (केबीएलपीए) और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सुनिश्चित करें कि परियोजना में अपेक्षित प्रगति हो और तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए। नहर नवनिर्माण का कार्य 12 सौ करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। ग्राम करतल के आलोक मिश्रा, निहरी के राघवेंद्र तिवारी, बरौली के श्यामलाल, रामनयी के नत्थू और बडेहा के जयपाल आदि किसानों ने बताया कि उन्हें इस परियोजना का लंबे समय से इंतजार था। यह जीवनदायिनी नहर अब और बेहतर ढंग से किसानों को लाभान्वित करेगी।
परियोजना के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्य नहर के निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, कार्य को समय पर पूरा करना और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करना है। वर्तमान में एलसीसी कंपनी द्वारा इस निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
Trending Videos