{"_id":"69878f7273b460484207d2cd","slug":"two-secretaries-were-taken-to-task-for-filth-in-cow-shelters-and-their-salary-hikes-were-withheld-banda-news-c-212-1-bnd1017-140601-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गोशालाओं में गंदगी मिलने पर दो सचिवों पर कार्रवाई, वेतन वृद्धि रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गोशालाओं में गंदगी मिलने पर दो सचिवों पर कार्रवाई, वेतन वृद्धि रोकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 16 रिसौरा गोशाला में फैली पड़ी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अजय कुमार पांडेय ने महुआ ब्लॉक की देवरार गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर सख्त नाराजगी जताई है। निरीक्षण के समय गोशाला बंद मिली और दीवार पर चढ़कर देखने पर अंदर भीषण गंदगी दिखाई दी। वहीं गोवंश पुआल खाते नजर आए।
सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने और उनकी अस्थाई वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने का नोटिस जारी करने का आदेश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके वैश को गोशाला के भुगतान में 10 फीसदी कटौती करने के निर्देश दिए गए।
देवरार के बाद सीडीओ रिसौरा गोशाला पहुंचे। जहां तीन केयरटेकर मिले। गोवंशों के लिए बना शेड बांस की चट्टी और प्लास्टिक की पन्नी से ढका था। चरही में केवल भूसा मिला, जिसकी गुणवत्ता इतनी खराब थी कि पशु उसे ठीक से नहीं खा रहे थे। भूसे के शेड और पशु टिन शेड की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई गई। मौके पर कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए।
सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव प्रेमनारायण को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने, उनकी अस्थाई वेतन वृद्धि रोकने और प्रधान को वित्तीय अधिकार सीज करने के नोटिस देने का आदेश दिया। हरा चारा व पशु आहार न दिए जाने पर भुगतान में नियमानुसार कटौती करने के भी निर्देश दिए गए।
Trending Videos