{"_id":"69878f1b232a32a28c011f9a","slug":"the-salary-of-the-cleaning-clerk-who-went-on-leave-was-stopped-banda-news-c-212-1-bnd1017-140606-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अवकाश पर गए सफाई लिपिक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अवकाश पर गए सफाई लिपिक का वेतन रोका
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएम ने नगर पालिका अतर्रा का निरीक्षण किया। सूचना के बावजूद सफाई लिपिक के अवकाश पर चले जाने पर ईओ को वेतन रोकन के निर्देश दिए। सेवा अभिलेख अधूरे मिलने पर इन्हें पूरा कराए जाने को कहा। निकाय के खराब हैंडपंपों को गर्मी से पूर्व रिबोर कराने एवं खराब वाटर टैंकरों को ठीक कराने के निर्देश दिए।
निकाय के अन्तर्गत कराए गए निर्माण कार्यों की जांच लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को करने के निर्देश दिए। गृहकर सर्वे कराने एवं पालिका के नवीन भवन निर्माण के लिए कार्यवाही किए जाने के को कहा। गौरा बाबा तालाब का सुंदरीकरण कराने को कहा। स्थाई कान्हा गो-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। गोआश्रय स्थल में गोवंशों की संख्या कम मिली। इन्हें हरा चारा देने के लिए खेतिहर भूमि उपलब्ध कराए जाने की बात कही। (संवाद)
Trending Videos