पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Low voltage problem in Shankar Nagar to be resolved.

Banda News: शंकर नगर की दूर होगी लो वोल्टेज समस्या

Tue, 30 Jun 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 30 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Low voltage problem in Shankar Nagar to be resolved.
शंकर नगर मोहल्ले में निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से जानकारी लेते सदर विधायक व अन्य। स्रोत:​
बांदा। शहरी क्षेत्र में बिछाई गई नई विद्युत लाइन से शहरी और आसपास के क्षेत्रों को कटौती व लो-वोल्टेज से राहत मिलेगी। यह बात सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सोमवार को शहरी क्षेत्र के दो फीडरों शंकर नगर और भूरागढ़ क्षेत्र में बिछाई गई नई बिजली लाइनों के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन




बताया कि शहरी क्षेत्र के आधा दर्जन मोहल्लों को अब संकट मोचन सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाएगी। करीब डेढ़ किमी नई विद्युत लाइन बनाकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति को अलग-अलग कर दिया गया है। अब रहुनिया, खुटला, निम्नीपार, मढ़िया नाका, खिन्नी नाका, पहाड़ी बाबा सहित शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति संकट मोचन विद्युत उपकेंद्र से और कहला, हटेटीपुरवा, गंछा व कांशीराम कॉलोनी सहित ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति भूरागढ़ विद्युत उपकेंद्र से संचालित होगी।
विज्ञापन




शंकर नगर क्षेत्र में 630 केवीए ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति होने और लंबी एलटी लाइन के चलते लोगों को गर्मी के मौसम में लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए तुलसी नगर फीडर से अतिरिक्त 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे 630 केवीए ट्रांसफार्मर का लोड दो भागों में विभाजित होगा। जिससे शंकर नगर व आजाद नगर में लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। सुधार से फीडर पर भार कम होगा और फॉल्ट की समस्या में कमी आएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता राजीव रंजन, अवर अभियंता वीके पांडेय, एसडीओ सावेंद्र पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed