{"_id":"6a7cbd16e672a90cb20125d9","slug":"not-a-single-head-of-cattle-was-found-in-the-baragaon-cowshed-banda-news-c-12-1-knp1100-1616972-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बड़ागांव की गोशाला में नहीं मिला एक भी गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बड़ागांव की गोशाला में नहीं मिला एक भी गोवंश
Thu, 13 Aug 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विकासखंड जसपुरा की तीन ग्राम पंचायतों में बुधवार को खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार और एडीओ पंचायत राजेश सिंह ने निरीक्षण किया।
पंचायत भवन, गौशाला, सामुदायिक शौचालय और विद्यालयों में कई खामियां मिलीं। लापरवाही पर संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
बड़ागांव ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त मिलीं। बड़ागांव की गोशाला में एक भी गोवंश नहीं मिला। इस पर संबंधित सचिव का एक दिन का वेतन रोकते हुए व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
रामपुर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं थी। केयरटेकर को कई माह से मानदेय नहीं मिलने की बात भी सामने आई। बीडीओ ने सचिव को लंबित मानदेय दिलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने गांव की गलियों का भ्रमण कर विकास कार्यों की स्थिति भी देखी।
विज्ञापन
उधर, पिपरोदर के कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण में 10 शिक्षकों में दो अनुदेशक और एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई। इसके अलावा सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और तकनीकी सहायक भी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पंचायत भवन और गौशाला की व्यवस्थाओं में भी कमियां मिलीं, जिन्हें तत्काल सुधारने को कहा गया।