सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SDRF launched a search operation in Yamuna.

Banda News: एसडीआरएफ ने यमुना में चलाया सर्च अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 07 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
SDRF launched a search operation in Yamuna.
फोटो- 16 यमुना नदी में सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम। संवाद
web -
विज्ञापन
जसपुरा (बांदा)। भाईदूज पर्व पर यमुना स्नान के दौरान डूबे दूसरे युवक का देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी रही।
Trending Videos


कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव निवासी अभय कुमार (19) और विवेक कुमार गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे अपने साथियों के साथ यमुना स्नान करने आए थे। बताया जा रहा है कि बारा घाट पर भीड़ अधिक होने के कारण सभी युवक पीपे का पुल पार कर बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में स्थित गलौली-बारा घाट के पास स्नान करने लगे। स्नान के दौरान अचानक अभय कुमार और विवेक कुमार गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद नाविकों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद विवेक कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन अभय कुमार तेज धारा में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जसपुरा थाना प्रभारी ऋषि देव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक युवक की तलाश कराई गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
शुक्रवार को भी खोजबीन तेज कर दी गई। थाना प्रभारी ऋषि देव सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सुबह से ही सर्च अभियान में लगा दिया गया है। टीम प्रभारी अजीत भारती के नेतृत्व में करीब 15 सदस्य लगातार नदी में खोजबीन कर रहे हैं। अब तक करीब 12 किमी तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा चुका है लेकिन युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है। इसके अलावा स्थानीय गोताखोरों को भी खोजबीन में लगाया गया है।
---------------

परिवार का बड़ा बेटा है अभय
जसपुरा। दोनों युवक करीब अपने 10 साथियों के साथ भाईदूज पर यमुना में स्नान करने आए थे। लापता अभय कुमार अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा है। उसकी मां का नाम ममता, छोटे भाई का नाम निर्भय और बहन का नाम आस्था है। पिता रामखेलावन खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजन और ग्रामीण हर वर्ष की तरह इस बार भी यमुना स्नान के लिए आए थे लेकिन यह धार्मिक यात्रा हादसे में बदल गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। प्रशासन और राहत टीम लगातार नदी में तलाश अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed