सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   1.25 crore rupees more revenue collected, record created

Barabanki News: सवा करोड़ रुपये अधिक राजस्व वसूला, बना रिकॉर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 03 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
1.25 crore rupees more revenue collected, record created
शहर ​स्थित नगर पालिका। 
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज ने बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार करीब सवा करोड़ रुपये की अतिरिक्त राजस्व वसूली प्राप्त की है। पालिका अध्यक्ष शीला सिंह के नेतृत्व में ईओ संजय कुमार शुक्ल व टीओ कमलेश चौबे की टीम वर्क और नियमित सक्रियता सफलता का माध्यम बनी।
Trending Videos

बीते साल 31 मार्च 2025 तक जल कर और गृह कर मद में छह करोड़ 12 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। इस बार पालिका ने कुल सात करोड़ 35 लाख रुपये की वसूली कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस लक्ष्य को पार करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई थी, जिसमें ईओ संजय कुमार शुक्ल और टीओ कमलेश चौबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे साल विस्तारित क्षेत्र के वार्डों में नोटिस जारी कर नियमित सुनवाई चली। घरों के अलावा खाली प्लॉटों का भी कर निर्धारण किया गया। जिन खाली प्लॉटों की दाखिल खारिज पालिका में नहीं थी, उनके आवेदन पत्रों का निस्तारण करके कर निर्धारण सहमति से हुआ। पुराने शहर में मकानों का नए सिरे से कर निर्धारण किया गया। कुल 40 हजार मकान, दुकान और अन्य भू संपत्तियां कर के दायरे में हैं, जिनमें 32 हजार आवासीय भवन हैं।
ऑनलाइन वसूली और मेसेज का रहा व्यापक असर
विस्तारित क्षेत्र को कर निर्धारण की श्रेणी में लाया गया। सभी गृह स्वामियों को बकाये का संदेश मोबाइल पर भेजा गया। ऑनलाइन कर जमा करने के लिए बार कोड भी संचालित किया गया। यह सुविधा छह माह पहले अक्तूबर 2026 में शुरू हुई थी, जिससे करीब एक करोड़ रुपये ऑनलाइन पालिका के खाते में जमा हुए। कर निरीक्षक और कर्मचारियों ने घर-घर संपर्क किया और फोन करके भी जल कर व गृह कर जमा करने के लिए प्रेरित किया।
सफलता के मुख्य कारण
यह सफलता बीते साल शासन स्तर पर मिली शाबासी के कारण भी थी। प्रमुख सचिव नगर विकास ने नवाबगंज के वसूली मॉडल को अन्य जिलों में लागू करने की बात कही थी। अधिकारी और कर्मचारी अपनी साख बरकरार रखना चाहते थे। मार्च के महीने में कई छुट्टियां होने के बावजूद टैक्स से जुड़े कर्मचारियों ने काम किया।
ईओ संजय शुक्ल ने बताया कि उनकी पूरी टीम, अध्यक्ष शीला सिंह और सभी वार्डों के सभासदों का सहयोग इस राजस्व वसूली में महत्वपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed