{"_id":"69c98249e9595ccde70951a9","slug":"33-questions-will-determine-the-future-blueprint-barabanki-news-c-315-1-brp1006-162750-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 33 सवालों से तय होगा भविष्य का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 33 सवालों से तय होगा भविष्य का खाका
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में जनगणना के महाअभियान का शंखनाद होने जा रहा है, जो इस बार पारंपरिक कागजों के बजाय पूरी तरह डिजिटल अवतार में होगा। 22 मई से शुरू होने वाले इस अभियान में 8526 कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर 33 महत्वपूर्ण सवालों के आधार पर जिले के भविष्य की योजनाओं की बुनियाद तैयार करेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक जनगणना का पहला चरण 22 मई से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। इस चरण में मकानों का सूचीकरण किया जाएगा और हर घर की गणना की जाएगी। जिला प्रशासन ने जनगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण प्रक्रिया भी तेज कर दी है। जिला स्तर पर तीन मास्टर ट्रेनर पहले ही प्रशिक्षित किए जा चुके हैं, जबकि 110 अधिकारियों को ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया है। ये ट्रेनर अप्रैल में सभी प्रगणकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देंगे। जनगणना कार्य की निगरानी के लिए प्रशासनिक ढांचा भी तैयार कर लिया गया है। 14 नगर पंचायतों में 87 अधिकारियों और छह तहसीलदारों को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो पूरे अभियान की देखरेख करेंगे। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। कागजी प्रक्रिया को समाप्त कर मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा संग्रह किया जाएगा। प्रगणक हर घर तक पहुंचकर 33 महत्वपूर्ण सवाल पूछेंगे। ये सवाल न केवल जनसंख्या से जुड़ी जानकारी देंगे, बल्कि भविष्य की सरकारी योजनाओं, बजट निर्धारण और विकास कार्यों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि महाअभियान में जनता से सहयोग की अपील की जा रही है। डीएम शशांक त्रिपाठी की इसकी नियमित समीक्षा कर रहे हैं।
.........................
बाथरूम से लेकर मोबाइल नंबर तक की लेंगे जानकारी
जनगणना के पहले चरण में मकानों की गिनती की जाएगी। इसके जरिए उपयोग, निर्माण सामग्री तथा स्थिति का आकलन किया जाएगा। सर्वे के दौरान कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें भवन नंबर, जनगणना मकान नंबर, मकान की फर्श व दीवार व छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम व लिंग, अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंध, मकान का स्वामित्व, कमरों की संख्या, दंपती की संख्या, पेयजल का स्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानगृह की उपलब्धता, रसोईघर, एलपीजी-पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन, रेडियो-ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्ट फोन, साइकिल, बाइक, स्कूटर, मोपेड, कार, जीप, वैन, परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाले मुख्य अनाज, जनगणना संबंधी सूचना के लिए मोबाइल नंबर जैसे सवाल शामिल रहेंगे।
...........................
बाराबंकी में वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़े
कुल जनसंख्या- 3,260,699
- पुरुष- 1,707,073
- महिला- 1,553,626
- औसत साक्षरता दर- 61.75
- पुरुष साक्षरता- 58.85
- महिला साक्षरता- 34.29
- लिंगानुपात- 1000 पुरुष व 932 महिलाएं
- घनत्व- 607 प्रति किमी
Trending Videos