फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   35th Battalion thrashed 32nd Battalion 9-0.

Barabanki News: 35वीं वाहिनी लखनऊ ने 32वीं गोंडा को 9-0 से रौंदा

Wed, 29 Jul 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 29 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
35th Battalion thrashed 32nd Battalion 9-0.
27वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य जोन हॉकी प्रतियोगिता-2026 के पहले दिन 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और 30
बाराबंकी। 27वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य जोन हॉकी प्रतियोगिता-2026 के पहले दिन 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। 35वीं वाहिनी ने 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हराया जबकि 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा ने 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को 6-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड पर शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मध्य जोन की पांच टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को मुख्य अतिथि 10वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक राकेश कुमार सिंह ने किया। मेजबान टीम के कप्तान ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और हॉकी के नियमों व मर्यादाओं का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन का पहला मुकाबला 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के बीच खेला गया। 35वीं वाहिनी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। टीम की ओर से प्रमोद सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किए, जबकि कप्तान हरिराम और शीलू राजपूत ने दो-दो गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल की बदौलत 35वीं वाहिनी ने मुकाबला 9-0 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर और 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा आमने-सामने थीं। 30वीं वाहिनी गोंडा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 6-0 से जीत लिया। टीम के मिथुन कुमार ने तीन गोल दागे, जबकि सत्येंद्र सिंह ने दो गोल कर जीत को मजबूत आधार दिया।

इस अवसर पर उपसेनानायक समीक्षा यादव, सहायक सेनानायक रिजवान, सहायक सेनानायक अनिल कुमार सिंह, शिविरपाल अभिषेक श्रीवास्तव, सूबेदार मेजर अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

27वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य जोन हॉकी प्रतियोगिता-2026 के पहले दिन 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और 30

27वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य जोन हॉकी प्रतियोगिता-2026 के पहले दिन 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और 30

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed