सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   46 villages in Haidergarh do not have maps

Barabanki News: हैदरगढ़ के 46 गांवों के पास मानचित्र नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 03 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
46 villages in Haidergarh do not have maps
विज्ञापन
बाराबंकी। स्थानीय तहसील क्षेत्र में 46 राजस्व गांवों के नक्शे न होने का खामियाजा आम जनता के साथ-साथ सरकारी खजाने को भी भुगतना पड़ रहा है। तहसील के कुल 373 राजस्व गांवों में से 46 ऐसे हैं, जिनके नक्शे या तो उपलब्ध नहीं हैं, या फिर वे इतने कटे-फटे और उर्दू में हैं कि उन्हें पढ़ा नहीं जा सकता। इन गांवों में पोखरा, कमेला, मोहम्मदपुर, गोसियामऊ, थलवारा, जलालपुर व मोतिकपुर के नाम प्रमुख हैं। नक्शे न होने का फायदा उठाकर भू-माफिया सरकारी तालाबों, पोखरों, चारागाहों और चकमार्गों पर दशकों से अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक नक्शा उपलब्ध न होने की रिपोर्ट लगाकर शिकायतों का निस्तारण कर देते हैं।
Trending Videos

पट्टे की भूमि पर भी कब्जे का इंतजार
मर्दापुर गांव में 30 साल पहले पट्टे पर मिली भूमि पर कब्जा मिलने का सपना देखते हुए राम नरायण की मौत हो गई। अब उनके पुत्र कमलेश और जयकरन सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक भूमि पर अधिकार नहीं मिला है। अंबरगंज गांव के मातादीन, विदई और बच्चू लाल जैसे लोगों को भी पट्टे की भूमि पर कब्जा नहीं मिल पाया है। चारागाह की भूमि पर भी खेती कर घूर लगाए जा रहे हैं। इस तरह के मामले अक्सर तहसील के समाधान दिवस में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं पोखरा गांव में 36 सरकारी तालाबों में से 10 तालाबों की जमीन पर खेती की जा रही है। लेकिन कब्जा हटवाया नहीं जा पा रहा। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अचल कुमार मिश्रा का कहना है कि डीएम व एसडीएम से कई बार इस संबंध में बात की जा चुकी है। पर हुआ कुछ नहीं। एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि शीघ्र ही नक्शा के संबंध में प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed