{"_id":"69a5eff2c067de0da307e1a8","slug":"posh-committee-will-be-formed-at-workplaces-with-10-employees-barabanki-news-c-315-slko1012-160378-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 10 कर्मचारी वाले कार्यस्थल पर गठित होगी पाॅश कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 10 कर्मचारी वाले कार्यस्थल पर गठित होगी पाॅश कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिस किसी सरकारी या गैर सरकारी कार्यस्थल पर 10 कर्मचारी हैं, वहां पाॅश कमेटी गठित की जाएगी। पॉश कमेटियां कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने और शिकायतों के निवारण के लिए गठित की जाती हैं। खास बात यह है कि कार्यस्थल पर भले ही सभी कर्मचारी पुरुष हों, पर कमेटी बनाई जाएगी क्योंकि उस स्थान पर यदि कोई महिला किसी न किसी काम से आ जाए और उसके साथ कोई पुरुष उत्पीड़न कर दे तो पीड़ित महिला कमेटी के समक्ष अपनी शिकायत कर सके।
बीते सप्ताह शहर के एक होटल में इस संबंध में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की बनी पाॅश कमेटियों की कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला का फीडबैक डीएम शशांक त्रिपाठी ने लिया। उन्होंने पाया कि कुछ विभागों में अभी कमेटियां नहीं बनी हैं। इस पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को प्रत्येक विभाग में पाॅश कमेटियां गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चाहे किसी तरह की शिकायत हो या न हो, कमेटी गठित होनी चाहिए। साथ ही कमेटियों की नियमित बैठक कराने, कमेटियों के पास आने वाली शिकायतों का निस्तारण के मामलों की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए।
Trending Videos