सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Crowds of pilgrims gathered on Holi

Barabanki News: होली पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 03 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Crowds of pilgrims gathered on Holi
विज्ञापन
बाराबंकी। होली के पर्व पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। दूरदराज व महानगरों में काम करने वाले परदेसी बड़ी संख्या में अपने घर लौट रहे हैं। बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। निगम के बेड़े में पांच नई बसें शामिल की गई हैं और महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
Trending Videos

सोमवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण कई यात्रियों को सामान्य डिब्बों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। महानगरी से लौट रहे दरियाबाद निवासी श्यामू बताया कि टिकट कन्फर्म न होने की वजह से उन्हें जनरल डिब्बे में यात्रा करनी पड़ी। कहा कि ट्रेन का निर्धारित समय 9:30 बजे बाराबंकी पहुंचने का था, लेकिन ट्रेन करीब 11:30 बजे स्टेशन पहुंची। देरी और अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, मोकामा से अपने दोस्तों के साथ आए इम्तिहान ने बताया कि वे देवा शरीफ दरगाह में होली मनाने के लिए जा रहे हैं। देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर सिद्धौर निवासी सत्यनाम सिंह ने बताया कि सिद्धौर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं। करीब डेढ़ घंटे से कोई बस नहीं मिली है। बिशुनपुर पप्पू ने बताया कि आने में कोई दिक्कत नहीं हुई। बस में भीड़ नहीं थी, बैठने के लिए सीट मिल गई और यहां तक आसानी से आ गया। लेकिन वापस लौटते समय भीड़ के चलते परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम को मिली पांच नई बसें
होली के एक दिन पूर्व ही परिवहन निगम के बेड़ें में पांच नई बसें शामिल हो गई। इससे बसों की संख्या 120 हो गई है। यह बसें हैदरगढ़, फतेहपुर और लखनऊ रूट पर चलाई जा रही हैं। केंद्र प्रभारी एके अवस्थी ने बताया कि होली पर्व को लेकर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी पुलिस
देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर होली पर्व पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। महिला थाना प्रभारी कुमारी रत्ना ने बताया कि इस दौरान महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या असुरक्षा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed