{"_id":"69a5ef24877c2624d503e7e1","slug":"rajveer-became-the-district-topper-by-scoring-162-marks-barabanki-news-c-315-1-brp1005-160392-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 162 अंक प्राप्त कर राजवीर जिला टाॅपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 162 अंक प्राप्त कर राजवीर जिला टाॅपर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विकासखंड निंदूरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में परचम लहराया है। निंदूरा से कुल 21 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें कंपोजिट विद्यालय बजगहनी के छात्र राजवीर ने 162 अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
राजवीर की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे ब्लॉक का नाम रोशन हुआ है। इसी विद्यालय से सुधांशु और सौरभ का भी छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है, जिससे विद्यालय में उत्साह का माहौल है। उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर बनौगा से सचिन, कंपोजिट विद्यालय चकिया से विभा आनंद और सृष्टि मौर्या, उच्च प्राथमिक विद्यालय पंडरी से शानू, कंपोजिट विद्यालय कुर्सी से अभिषेक, कंपोजिट विद्यालय उमरा से निशि, कंपोजिट विद्यालय बहरौली से अब्दुल सलाम और माही, उच्च प्राथमिक विद्यालय छिलगवा से खुशी पाल और शिनिधिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय अनवारी से अमन, कंपोजिट विद्यालय परवरभारी से सत्य प्रकाश और अनिकेत, उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिया से हिमांशु, कंपोजिट विद्यालय घुंघटेर से सक्षम गुप्ता, उच्च प्राथमिक विद्यालय डिंगरी से श्यामू यादव, कंपोजिट विद्यालय जियनपुर से. वैश तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रपुरी से राजकुमारी का चयन हुआ है।
इंस्पायर अवार्ड में भी निंदूरा अव्वल
इंस्पायर अवार्ड योजना में भी विकासखंड निंदूरा से पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कंपोजिट विद्यालय चकिया से सृष्टि और लक्ष्मी, कंपोजिट विद्यालय उमरा से नाज फातिमा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कतुरीकला से श्याम बाबू तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर बखसोलिया से अंजलि चयनित हुई हैं। बीईओ सुषमा सेंगर ने सभी चयनित विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि निंदूरा ब्लॉक के लिए गौरव का विषय है।
Trending Videos