फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   9.50 kg of silver anklets stolen

Barabanki News: 9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी

Fri, 31 Jul 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
9.50 kg of silver anklets stolen
9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी
बाराबंकी। आगरा से गोरखपुर जा रहे सराफा फर्म के दो कर्मचारियों से निजी बस में करीब 9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी करने का मामला सामने आया है। चार शातिर बदमाशों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, एक सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने की कोशिश के बावजूद बस के दूसरे कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। मामले में सराफा व्यवसायी की तहरीर पर रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

आगरा के रामबाग जमुना ब्रिज निवासी सराफा व्यवसायी कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया कि उनकी फर्म के कर्मचारी राहुल सिंह और मयंक खंडेलवाल 26 जुलाई को सात डिब्बों में चांदी के पायल लेकर निजी बस से गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे। व्यापारी के अनुसार पायल में करीब 40 प्रतिशत शुद्ध चांदी थी और चोरी हुए माल की कीमत लगभग छह लाख रुपये है।
विज्ञापन

बताया गया कि 27 जुलाई की सुबह करीब 5:40 बजे बस बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित देवेश होटल के पास रुकी। पांच मिनट बाद एक कार से चार युवक पहुंचे और बस में सवार हो गए। इनमें से दो युवक कर्मचारियों के सामने खड़े होकर उनका ध्यान भटकाने लगे, जबकि बाकी दो युवकों ने सीट के नीचे रखे बैग से चांदी के पायल से भरे चार डिब्बे निकाल लिए। पूरी कार्रवाई कुछ ही मिनटों में पूरी कर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर पहुंचने पर कर्मचारियों ने जब बैग की जांच की तो चार डिब्बे गायब थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फर्म मालिक कृष्ण कुमार खंडेलवाल को दी। व्यापारी ने बस संचालक से संपर्क किया, जहां जानकारी मिली कि संबंधित बस 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद वह दिल्ली पहुंचे और बस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराई।
फुटेज में चारों संदिग्ध वारदात को अंजाम देते साफ दिखाई दिए। व्यापारी के अनुसार बदमाशों ने बस में प्रवेश करते ही गेट के पास लगे पहले सीसीटीवी कैमरे के लेंस पर कोई क्रीम लगा दी थी, ताकि उनकी पहचान न हो सके, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि बस के अंदर दूसरा कैमरा भी लगा है। इसी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात और चारों आरोपियों के चेहरे स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गए।

इसके बाद सराफा व्यवसायी बाराबंकी पहुंचे और रामसनेहीघाट कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। रामसनेहीघाट के क्षेत्राधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी

9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी

9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी

9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी

9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी

9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी

9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी

9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी

9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी

9.50 किलो चांदी की पायलें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed