{"_id":"6a690d79b45051c0210bb563","slug":"a-bus-operating-under-the-chief-ministers-village-transport-scheme-running-on-the-main-road-barabanki-news-c-315-1-brp1005-175514-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मुख्य मार्ग पर दौड़ रही मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मुख्य मार्ग पर दौड़ रही मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की बस
Wed, 29 Jul 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत बाराबंकी डिपो से संचालित अनुबंधित बस अपने निर्धारित ग्रामीण मार्ग की बजाय मुख्य मार्ग पर संचालित हो रही है। इससे योजना का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को परिवहन सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। वहीं यात्रियों से नियमानुसार 20 प्रतिशत कम किराया लेने के बजाय सामान्य किराया वसूले जाने का भी आरोप है।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 8 जुलाई को विधायक दिनेश रावत ने बाराबंकी डिपो से अनुबंधित बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार बस को हैदरगढ़ स्टेशन से त्रिवेदीगंज, मंगलपुर चौराहा, धौरहरा, अचकामऊ गांव और कोठी होते हुए बाराबंकी पहुंचना था।
इसी प्रकार वापसी में भी बस को इसी ग्रामीण मार्ग से संचालित किया जाना निर्धारित है। आरोप है कि बस चालक निर्धारित मार्ग छोड़कर हैदरगढ़ से अवसानेश्वर मार्ग के रास्ते सीधे कोठी होते हुए बाराबंकी तक संचालन कर रहा है। इससे धौरहरा, अचकामऊ सहित कई गांवों के यात्रियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
राम किशोर, चंदन वर्मा, विकास रस्तोगी आदि यात्रियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत निर्धारित 20 प्रतिशत रियायती किराए का लाभ भी उन्हें नहीं मिल रहा है और सामान्य किराया ही वसूला जा रहा है। शिकायत पर एआरएम ने बस मालिक को नोटिस जारी कर निर्धारित 52 किलोमीटर के स्वीकृत मार्ग पर ही बस संचालन करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मंगलवार को भी बस के अवसानेश्वर मार्ग से संचालित होने की शिकायत सामने आई। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि बस मालिक को नोटिस जारी किया जा चुका है। यदि बस का संचालन निर्धारित मार्ग पर नहीं किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।