{"_id":"696d0a21b7d7c435e204d0f9","slug":"a-message-arrived-on-the-mobile-phone-stating-that-one-lakh-rupees-had-been-approved-along-with-an-approval-letter-from-the-minister-barabanki-news-c-315-1-brb1001-156693-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मोबाइल पर आया एक लाख का मैसेज, मंत्री से मिला स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मोबाइल पर आया एक लाख का मैसेज, मंत्री से मिला स्वीकृति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 18 Jan 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका हाल में आयोजित पीएम आवास के लाभार्थीओं को स्वीकृति पत्र देते राज्यमंत्री सतीश चंद्र
विज्ञापन
बाराबंकी। पीएम शहरी आवास योजना द्वितीय के लाभार्थियों के चेहरे पर उस समय मुस्कान छा गई, जब लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटन दबाते ही एक-एक लाख रुपये का मैसेज मोबाइल पर आया। नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को जिले के 1,330 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बांटे। लाभार्थियों को पहली किस्त मिलने के बाद पक्के घर का सपना साकार होता दिखा। उन्होंने मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबको पक्की छत देने का वादा किया है। उसे पूरा करने की दिशा में काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर की निकायों के करीब दो लाख लाभार्थियों के खाते में एक-एक लाख रुपये एक बटन दबाकर भेजे हैं। यह धनराशि आवास निर्माण के लिए पहली किस्त है। इसमें जिले के 1,330 लाभार्थी शामिल हैं।
राज्यमंत्री ने लाभार्थियों से कहा कि यदि कोई बिचौलिया पीएम आवास दिलाने के नाम पर वसूली की कोशिश करे तो उसके बारे में तुरंत बताए। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ अन्ना सुदन ने बताया कि वर्तमान में कुल 1,824 लाभार्थियों की डीपीआर शासन से स्वीकृत हुई है। इसमें से 1,330 लोगों को प्रथम किस्त भेजी जा रही है।
इस मौके पर जिला पंचायत की अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, नगर पालिका के ईओ व डूडा के प्रभारी पीओ संजय शुक्ला, मिशन प्रबंधक गरिमा सिंह, डीएसओ राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos