{"_id":"69b31989d419fab11d0383eb","slug":"admission-to-the-sub-inspector-recruitment-exam-will-be-given-only-after-eye-scanning-and-biometrics-barabanki-news-c-315-1-brp1006-161222-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दरोगा भर्ती परीक्षा में आई स्कैनिंग व बायोमीट्रिक के बाद ही मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दरोगा भर्ती परीक्षा में आई स्कैनिंग व बायोमीट्रिक के बाद ही मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर 14 और 15 मार्च को दरोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा की शुचिता कायम बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी परीक्षार्थियों की आई-स्कैनिंग के साथ बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा की पूरी निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी।
सुरक्षा निगरानी के लिए पूरे जिले में तीन जोन व आठ सेक्टर बनाए गए है। 18 अधिकारी स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात होंगे। जिन शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनमें अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जमील-उर-रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, राजकीय इंटर कॉलेज बरौली जाटा और राजकीय पॉलिटेक्निक जहांगीराबाद रोड शामिल हैं।
परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रखी जाएंगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की संभावना न रहे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। इसके लिए पहले से पूर्वाभ्यास भी कर लिया गया है।
Trending Videos