सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Online booking of cylinders stopped due to shortage in supply

Barabanki News: सप्लाई में कमी के साथ बंद हुई सिलिंडरों की ऑनलाइन बुकिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 13 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Online booking of cylinders stopped due to shortage in supply
विज्ञापन
बाराबंकी। खाड़ी देश में चल रहे युद्ध के कारण उपजा घरेलू एलपीजी गैस का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका सीधा असर घरों के रसोईघरों के साथ होटल, रेस्टोरेंट व खानपान सामग्री बनाने से जुड़े कारोबारियों पर दिखने लगा है। मांग के अनुरूप सप्लाई न होने से दिन भर लाइन में लगने के बाद भी लोगों को घरेलू सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। बुकिंग बढ़ने के कारण सप्लाई से जुड़ी तेल कंपनियों द्वारा संचालित ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था भी पूरी तरह से फेल हो गई है। नई बुकिंग न हो पाने से उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ गई है।
Trending Videos

जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग करा रखी है उनके घरों तक भी सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहे हैं। एलपीजी गैस सिलिंडर न मिलने से कई होटल और रेस्टोरेंट भी बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं की संख्या करीब 6.75 लाख है। इन्हें घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए 235 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनके माध्यम से प्रतिदिन करीब 17 हजार से ज्यादा गैस सिलिंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद मांग के अनुरूप घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति न हो पाने से परेशानी बढ़ रही है। हालांकि डीएसओ डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि उपभोक्ताओं को प्राथमिकता पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं। यदि कहीं से कोई शिकायत आती है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

बुकिंग न होने से बढ़ी परेशानी
गैस उपभोक्ता विवेक मिश्रा का कहना है कि तीन दिन से ऑनलाइन बुकिंग के लिए परेशान हूं लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसियों के ऑनलाइन नंबर ज्यादातर व्यस्त बता रहे हैं या फिर बंद हो गए हैं। जिससे ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। बृहस्पतिवार को सूरतगंज स्थित एजेंसी पर गैस लेने पहुंचा तो बिना बुकिंग के सिलिंडर न देने की बात कह कर वापस कर दिया गया। शहर के कांशीराम कॉलोनी और छाया चौराहा स्थित एजेंसी पर पूरे दिन उपभोक्ता गैस के लिए लाइन में लगे नजर आए।
ओटीपी न मिलने से वितरण में दिक्कत
गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही वितरण के लिए जरूरी ओटीपी नंबर भी उपभोक्ताओं के लिंकअप मोबाइल नंबर पर नहीं आ रहा है। इस कारण से बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने में दिक्कत बढ़ती जा रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि आपूर्ति के लिए गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है बल्कि ओटीपी न मिलने के कारण वितरण में परेशानी बढ़ रही है।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed