{"_id":"69b31b834f008597960a544d","slug":"youth-and-farmer-killed-in-road-accident-five-seriously-injured-barabanki-news-c-315-1-brp1006-161181-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसे में युवक व किसान की मौत, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसे में युवक व किसान की मौत, पांच गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तेज रफ्तार के कारण बीते 24 घंटे के अंदर अलग-अलग स्थानों पर हुई पांच दुर्घटनाओं में एक युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र की महुलारा ग्राम पंचायत के गुलरिहा गांव निवासी योगेंद्र पाल (21) बुधवार देर रात भीखरपुर गांव निवासी अपने बहनोई मुकेश कुमार (35) के साथ बाइक से जा रहे थे। पुलिस के अनुसार लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफदरगंज चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने योगेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुकेश कुमार का इलाज चल रहा है। योगेंद्र के दो बड़े भाई पंजाब के भटिंडा में निजी नौकरी करते हैं।
रामसनेहीघाट क्षेत्र के ही बढ़इन पुरवा गांव निवासी पूर्णमासी (50) साइकिल से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सिद्धौर-केसरगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल पूर्णमासी की कुछ देर बाद सड़क पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। मृतक के परिवार में चार बच्चे हैं। उधर फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के अचैचा गांव निवासी युवक सुरेंद्र कुमार रात में मिठवारा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा देवा के सालेनगर निवासी जगतपाल देवा नहर के पास बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
डीसीएम पलटी, चालक व खलासी घायल
लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को रामसनेहीघाट क्षेत्र के काशीपुर गांव के पास फसल काटने वाली मशीन लादकर जा रही डीसीएम ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में पंजाब प्रांत के भटिंडा जिले के पक्खा गांव निवासी चालक दरबाया सिंह (65) और खलासी राजविंदर घायल हो गए।
Trending Videos